• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

ऑनलाईन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने भारती को मिला टैबलेट एवं बायोमेट्रिक डिवाईस

Jul 26, 2019

बेमेतरा। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में ऑनलाईन सेवाओं को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण अंचल को डिजीटलीकरण करने हेतु ग्रामीण लोकसेवा केन्द्र/कॉमन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी.) ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित है। बेरला तहसील के ग्राम देवरी की भारती साहू को इसके तहत टैबलेट दिया गया है। ऑनलाईन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ यह महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम भी है।बेमेतरा। ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में ऑनलाईन सेवाओं को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण अंचल को डिजीटलीकरण करने हेतु ग्रामीण लोकसेवा केन्द्र/कॉमन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी.) ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित है। बेरला तहसील के ग्राम देवरी की भारती साहू को इसके तहत टैबलेट दिया गया है। ऑनलाईन सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ यह महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम भी है।

इसके माध्यम से लोकसेवा केन्द्र से संबंधित आय, जाति, निवास, नक्शा, खसरा, बी-1, एजुकेशन सर्विस, इन्श्योरेन्स सुविधा, पेन कार्ड सर्विस, बिजली बिल आनलाईन भुगतान, फसल बीमा योजना, श्रमयोगी मानधन योजना, नेशनल पेंशन योजना एवं आधार इनेबल पेमेन्ट सिस्टम (एईपीएस), आॅनलाईन आधार सर्च जैसे विभिन्न आनलाईन डिजिटलीकरण एवं राशि आहरण-वितरण जैसे सेवाओ का सुविधा कामन सर्विस सेंटर (सी.एस.सी.) एवं लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से दिया जाता है। ई-जिला प्रबंधक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 में होने वाली सातवीं आर्थिक गणना का कार्य भी सी.एस.सी. एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा मोबाईल एप्स के द्वारा किया जायेगा। राज्य के प्रत्येक जिले में ई-गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत संचालित सी.एस.सी. के माध्यम से ग्रामीण अंचल का स्तर उपर उठाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटलीकरण करने हेतु स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों को भी सी.एस.सी. के माध्यम से जोंड़ा जा रहा है एवं उन्हें आगे बढ़कर कार्य करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यह महिला शक्ति को सक्षम बनाने एवं जागृत किये जाने हेतु एक अथक प्रयास किया जा रहा है।
महिला सशक्तिकरण एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने हेतु जिला बेमेतरा अंतर्गत कार्य करने वाली महिला का एक उदाहरण श्रीमती भारती साहू पति विमल साहू निवासी ग्राम देवरी तहसील बेरला की हैं। जिन्होंने कॉमन सर्विस सेन्टर के द्वारा ग्रामीण अंचल में आनलाईन सेवाओं एवं डिजिटलीकरण हेतु अपना योगदान दिया है एवं सेवाओं को बेहतर तरीके से देने के लिए लगातार कार्यरत है। श्रीमती भारती साहू के कार्य एवं उन्हें आगे कार्य करने के लिए प्ररित करने हेतु सी.एस.सी. के माध्यम से कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी के द्वारा सैमसंग गैलेक्सी आईरीस टैबलेट एवं बायोमैट्रिक डिवाईस प्रदाय किया गया, जिससे की आनलाईन सेवाओं को बढ़ावा दिया जा सके। आनलाईन सेवाओं को जनहित तक पहुंचाने हेतु कॉमन सर्विस सेन्टर एवं लोक सेवा केन्द्र संचालित है। जिससे लोगों को उनके निकटस्थ स्थल पर सेवाओं का लाभ मिल सके। इसे और अधिक सरल एवं सफल बनाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे लोगों को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सके।

Leave a Reply