• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राज्यपाल बनने के बाद पहले रायपुर प्रवास पर किया बैस का स्वागत

Jul 23, 2019

भिलाई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद नीलम चिन्ना केशवलू ने आज त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस के प्रथम रायपुर प्रवास पर उनका स्वागत किया। उन्होंने श्री बैस को बधाई देते हुए उनकी दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उन्हें उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। श्री बैस 2 अगस्त को अपना 72वां जन्मदिवस मनाएंगे।भिलाई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद नीलम चिन्ना केशवलू ने आज त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस के प्रथम रायपुर प्रवास पर उनका स्वागत किया। उन्होंने श्री बैस को बधाई देते हुए उनकी दीर्घ स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उन्हें उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं। श्री बैस 2 अगस्त को अपना 72वां जन्मदिवस मनाएंगे। 1978 में पार्षद चुनाव जीतने से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले श्री बैस अविभाजित मध्यप्रदेश से दो बार विधायक तथा इसके बाद से लगातार 6 बार लोकसभा के सदस्य चुने गए। उम्र के इस पड़ाव पर उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार के बाद केन्द्र सरकार में विभिन्न मंत्रालयों का कार्यभार संभाल चुके श्री बैस को राज्यपाल बनने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर बधाई देने के लिए राज्य के वरिष्ठ भाजपा नेता बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply