• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

साइंस कालेज दुर्ग के एनसीसी कैडेट्स ने निभाई पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी

Jul 18, 2019

दुर्ग। नीला ग्रह कहलाने वाली हमारी पृथ्वी के संरक्षण का दायित्व हम सब पर है। हमें अपने-अपने स्तर पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु प्रयास करना चाहिए। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने आज व्यक्त किये। डॉ. सिद्दीकी आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित माय अर्थ माय ड्यूटी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।दुर्ग। नीला ग्रह कहलाने वाली हमारी पृथ्वी के संरक्षण का दायित्व हम सब पर है। हमें अपने-अपने स्तर पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु प्रयास करना चाहिए। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने आज व्यक्त किये। डॉ. सिद्दीकी आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित माय अर्थ माय ड्यूटी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। दुर्ग। नीला ग्रह कहलाने वाली हमारी पृथ्वी के संरक्षण का दायित्व हम सब पर है। हमें अपने-अपने स्तर पर पृथ्वी के संरक्षण हेतु प्रयास करना चाहिए। ये उद्गार शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी ने आज व्यक्त किये। डॉ. सिद्दीकी आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा आयोजित माय अर्थ माय ड्यूटी कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि प्रत्येक छात्र का यह दायित्व है, कि वह अपने सहपाठी विद्यार्थी तथा अपने मोहल्ले अथवा समाज के अन्य प्लेटफार्म में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करें। कार्यक्रम के संयोजक एवं महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मेजर ओ.पी. गुप्ता ने आरंभ में माय अर्थ माय ड्यूटी विषय पर प्रकाष डालते हुए कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय के एन.सी.सी इकाई द्वारा पौधा रोपण का वृहद प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक एन.सी.सी. कैडे्टस को इन पौधों की देखभाल एवं जीवित रखने संबंधी दायित्व सौपा जा रहा है। डॉ. गुप्ता ने दैनिक जीवन में पर्यावरण के प्रति किए जा सकने वाले प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. सिद्दीकी, मेजर ओ.पी. गुप्ता, डॉ. प्रषांत श्रीवास्तव, डॉ. एस.आर. ठाकुर तथा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकोें एवं एन.सी.सी. कैड्ेटस ने महाविद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया।
महाविद्यालय के भूगर्भशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने माय अर्थ माय ड्यूटी विषय पर आमंत्रित व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों से आव्हान किया कि वे समय पर विद्युत उपकरणों को बंद करें। कम से कम वाहन एवं पेट्रोल के अन्य साधनों का प्रयोग करें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु आम नागरिकों को जागरूक करें तथा स्वयं एवं आसपास जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान जारी रखें। कार्यक्रम के अंत में मेजर ओ.पी. गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply