• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ प्रदर्शनी में गौरवपूर्ण इतिहास परम्परा और विकास का अदभुत चित्रण

Aug 20, 2019

रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा टाउन हाल में लगी प्रदर्शनी के पांचवे दिन आज जे.आर. दानी पूर्व माध्यमिक शाला, फिरतू राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और पंडरी तराई पूर्व माध्यमिक शाला तथा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 300 विद्यार्थियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के गौरवपूर्ण इतिहास, परम्परा और विकास का चित्रण एक साथ देखने को मिला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवम् महात्मा गांधी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के बारे में जानकारी मिली।रायपुर। जनसंपर्क विभाग द्वारा टाउन हाल में लगी प्रदर्शनी के पांचवे दिन आज जे.आर. दानी पूर्व माध्यमिक शाला, फिरतू राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और पंडरी तराई पूर्व माध्यमिक शाला तथा राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 300 विद्यार्थियों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के गौरवपूर्ण इतिहास, परम्परा और विकास का चित्रण एक साथ देखने को मिला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवम् महात्मा गांधी जी के छत्तीसगढ़ प्रवास के बारे में जानकारी मिली। नई सरकार की नई योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रदर्शनी में बहुत कुछ नया देखने और समझने का अवसर मिला। स्कूली बच्चों ने प्रदर्शनी में सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। प्रदर्शनी में आज दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। सभी ने प्रदर्शनी में दी गई जानकारी को उपयोगी बताया।

Leave a Reply