• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में स्वतंत्रता दिवस का रंगारंग आयोजन

Aug 17, 2019

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा रूंगटा पब्लिक स्कूल में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने तिरंगे का आरोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि हमें हर संभव प्रयास कर राष्ट्र की संस्कृति एवं सभ्यता अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने उपस्थित जनों से राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा रूंगटा पब्लिक स्कूल में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने तिरंगे का आरोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि हमें हर संभव प्रयास कर राष्ट्र की संस्कृति एवं सभ्यता अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने उपस्थित जनों से राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं तथा रूंगटा पब्लिक स्कूल में संयुक्त रूप से हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि समूह के अध्यक्ष संजय रूंगटा ने तिरंगे का आरोहण कर राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने कहा कि हमें हर संभव प्रयास कर राष्ट्र की संस्कृति एवं सभ्यता अक्षुण्ण रखना है। उन्होंने उपस्थित जनों से राष्ट्र की सेवा एवं सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।समारोह को रूंगटा पब्लिक स्कूल के सीईओ अरूप मुखोपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के हेडमास्टर अमिताभ बंदोपाध्याय ने किया। मिष्ठान्न वितरण के साथ समारोह संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात समूह की संस्थाओं रूंगटा साइंस कॉलेज , आर .एस. आर रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज, रूंगटा डेंटल कॉलेज, रूंगटा पब्लिक स्कूल एवं रूंगटा फार्मेसी महाविद्यालय के छात्रों ने अनेक देशभक्ति गीत, नयनाभिराम नृत्य एवं एकांकी प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस की अवधारणा एवं माहात्म्य पर अपने विचार प्रकट कर राष्ट्र-सेवा का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply