• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा पब्लिक स्कूल ने एशियाई शिक्षा एवं कौशल सम्मेलन में की सहभागिता

Sep 30, 2019

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई 23 एवं 24 सितंबर को बंगलौर में आयोजित एशियाई शिक्षा एवं कौशल सम्मेलन में सहभागी रहा। भारतीय शिक्षा संघ एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नीति आयोग एवं शिक्षा विभाग कर्नाटक शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई का प्रतिनिधित्व किया।भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई 23 एवं 24 सितंबर को बंगलौर में आयोजित एशियाई शिक्षा एवं कौशल सम्मेलन में सहभागी रहा। भारतीय शिक्षा संघ एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नीति आयोग एवं शिक्षा विभाग कर्नाटक शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई का प्रतिनिधित्व किया। भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई 23 एवं 24 सितंबर को बंगलौर में आयोजित एशियाई शिक्षा एवं कौशल सम्मेलन में सहभागी रहा। भारतीय शिक्षा संघ एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के नीति आयोग एवं शिक्षा विभाग कर्नाटक शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उक्त महत्वपूर्ण सम्मेलन में विद्यालय प्रमुख अरूप मुखोपाध्याय ने रूंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई का प्रतिनिधित्व किया।थाइलैण्ड, मलेशिया, बांग्लादेश, इराक, ईरान, नाइजीरिया, फिनलैण्ड जैसे अनेक देशों तथा मणिपुर एवं नागालैण्ड के शिक्षा मंत्रियों की उपस्थिति में विद्यालय प्रमुख श्री अरूप मुखोपाध्याय ने ‘21 वीं सदी में विशिष्ट अधिगम’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया।
उक्त सम्मेलन में ‘के-12 राउंड टेबल’ शीर्षक के अंतर्गत ‘शिक्षा में तकनीक की सार्थकता’ विषय पर केंद्रित परिचर्चा में अरूप मुखोपाध्याय ने अपने तर्कों एवं विचारों से उपस्थित लोगो को प्रभावित किया। उन्होंने वर्तमान नीरस एवं छात्रों के प्रतिकूल क्लास रूम एवं शिक्षा प्रणाली को 21 वीं सदी के लिए अनुपयोगी बताया। श्री अरूप मुखोपाध्याय के व्याख्यान, सिद्धांत एवं तर्कों की उपस्थित शिक्षा-शास्त्रियों ने सराहना की। अरूप मुखोपाध्याय ने कहा कि वह उक्त सम्मेलन से प्राप्त ज्ञान एवं शिक्षात्मक सूचना विद्यालय के छात्रों एवं पालकों से यथाशीघ्र साझा करेंगे।

Leave a Reply