• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा फार्मेसी कालेज की डॉ मधुलिका को मलेशिया में बेस्ट प्रजेन्टेशन अवार्ड

Sep 27, 2019

भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च की डॉ मधुलिका प्रधान ने मलेशिया में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में बेस्ट प्रजेन्टेशन का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ‘असेसमेन्ट ऑफ़ थेराप्यूटिक पोटेंशियल ऑफ़ स्टेरॉडल नैनो फार्म्यूलेशन फॉर इफेक्टिव ट्रीटमेंट ऑफ़ सोरियासिस’ में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।भिलाई। संतोष रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा कालेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च की डॉ मधुलिका प्रधान ने मलेशिया में आयोजित द्वितीय अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में बेस्ट प्रजेन्टेशन का अवार्ड दिया गया है। उन्होंने नैनोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में ‘असेसमेन्ट ऑफ़ थेराप्यूटिक पोटेंशियल ऑफ़ स्टेरॉडल नैनो फार्म्यूलेशन फॉर इफेक्टिव ट्रीटमेंट ऑफ़ सोरियासिस’ में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्विषयक शोधों को प्रोत्साहन देने के लिए किया गया था। इस कांफ्रेंस का आयोजन मलेशिया के एआईएमएसटी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। 14 एवं 15 सितम्बर को आयोजित इस कांफ्रेंस में दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने अपना शोध प्रस्तुत किया।
डॉ मधुलिका ने हाल ही में रूंगटा कालेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च से अपने परामर्शदाता डॉ एजाजुद्दीन के निर्देशन में अपने पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च के दो वर्ष पूर्ण किये हैं। उन्हें 2015 में छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट अवार्ड प्रदान किया गया था। समूह के चेयरमैन संतोष रूंगटा, डायरेक्टर सोनल रूंगटा एवं डॉ सौरभ रूंगटा, प्राचार्य डॉ डीके त्रिपाठी, उप प्राचार्य डॉ एजाजुद्दीन तथा फैकल्टीमेम्बर्स ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave a Reply