• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

वारियर्स अकादमी ने एमजे कालेज की छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Sep 28, 2019

भिलाई। वारियर्स अकादमी ने आज एमजे कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। आईटीबीपी के पूर्व निरीक्षक नितिन सिंह एवं उनकी टीम ने खाली हाथों से अपनी रक्षा करने का डेमॉनस्ट्रेशन दिया और छात्राओं को भी इसमें शामिल किया। नितिन ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए मानसिक प्रस्तुति सबसे ज्यादा जरूरी है। आप अपने से दुगुने आकार के हमलावर को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं।भिलाई। वारियर्स अकादमी ने आज एमजे कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। आईटीबीपी के पूर्व निरीक्षक नितिन सिंह एवं उनकी टीम ने खाली हाथों से अपनी रक्षा करने का डेमॉनस्ट्रेशन दिया और छात्राओं को भी इसमें शामिल किया। नितिन ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए मानसिक प्रस्तुति सबसे ज्यादा जरूरी है। आप अपने से दुगुने आकार के हमलावर को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं।

Self-Defence-Warriors-Acade भिलाई। वारियर्स अकादमी ने आज एमजे कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। आईटीबीपी के पूर्व निरीक्षक नितिन सिंह एवं उनकी टीम ने खाली हाथों से अपनी रक्षा करने का डेमॉनस्ट्रेशन दिया और छात्राओं को भी इसमें शामिल किया। नितिन ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए मानसिक प्रस्तुति सबसे ज्यादा जरूरी है। आप अपने से दुगुने आकार के हमलावर को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं।उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा प्राध्यापकों को इंसान के शरीर के मर्म स्थलों की जानकारी दी। इन स्थलों पर केवल एक उंगली चुभोने या आघात करने मात्र से हमलावर बिलबिला जाता है और उसकी पकड़ ढीली हो जाती है। कुहनियों, लात एवं घुटने से वार करने के साथ ही उन्होंने सैंडल के अग्र भाग, जूड़ा पिन, साधारण पेन आदि से भी घातक वार करने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा में किए गए वार से यदि किसी भी जान भी चली जाती है तो देश का कानून उसमें रियायत नहीं करता।
महाविद्यालय की आइक्यूएसी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वारियर्स अकादमी की चेयरमैन तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इंडिया की मेडिकल कमिश्नर डॉ दिव्या नितिन सिंह ने स्थितियों की चर्चा की जिसमें व्यक्ति अकेला घिर जाता है। उन्होंने कहा कि बिना घबराए यदि हम अपना फोकस बनाए रखें तो आक्रमण करने वाले को आसानी से काबू कर सकते हैं या गंभीर रूप से घायल कर सकते हैं।
डेमो में संस्था के मयूर, विकास एवं नीरज ने नितिन सिंह को सहयोग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल चौबे, फार्मेसी कालेज के प्राचार्य डॉ टी कुमार, शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया सहित बड़ी संख्या में सहायक प्राध्यापकगण मौजूद थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास ने किया।भिलाई। वारियर्स अकादमी ने आज एमजे कालेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। आईटीबीपी के पूर्व निरीक्षक नितिन सिंह एवं उनकी टीम ने खाली हाथों से अपनी रक्षा करने का डेमॉनस्ट्रेशन दिया और छात्राओं को भी इसमें शामिल किया। नितिन ने बताया कि आत्मरक्षा के लिए मानसिक प्रस्तुति सबसे ज्यादा जरूरी है। आप अपने से दुगुने आकार के हमलावर को भी आसानी से धूल चटा सकते हैं।

One thought on “वारियर्स अकादमी ने एमजे कालेज की छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स”
  1. It was a wonderful interactive session with not only students but also faculty members of MJ college. We thank them for their contribution towards concept of “women’s empowerment “and “beti bachao” missions of Govt.of India.
    We extend our warm wishes to MJ college and request general public to be aware and alert towards crime.

Leave a Reply