• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

एमजे कालेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकजुट रहने की शपथ

Oct 31, 2019

भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 देसी रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल कर एक नए भारत का निर्माण किया था। हमें फूट डालने और आपसी संबंधों में तनाव पैदा करने के हर कोशिश को नाकाम करना है। तभी भारत एक राष्ट्र के रूप में प्रगति कर सकता है।भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 देसी रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल कर एक नए भारत का निर्माण किया था। हमें फूट डालने और आपसी संबंधों में तनाव पैदा करने के हर कोशिश को नाकाम करना है। तभी भारत एक राष्ट्र के रूप में प्रगति कर सकता है।Rashtriya-Ekta-Divas भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 देसी रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल कर एक नए भारत का निर्माण किया था। हमें फूट डालने और आपसी संबंधों में तनाव पैदा करने के हर कोशिश को नाकाम करना है। तभी भारत एक राष्ट्र के रूप में प्रगति कर सकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिल चौबे ने कहा कि छोटी छोटी रियासतों एवं रजवाड़ों के रूप में भारत बहुत बिखरा हुआ था। आपसी लड़ाई और वैमनस्य हमें कमजोर बनाए रखता था जिसके कारण हम आक्रमणों का सामना नहीं कर पाए और पराधीन हो गए। देश के पहले गृहमंत्री सरदार पटेल के सामने एक ही समय पर दो चुनौतियां थीं। एक तो विभाजन के बाद उभरी भयंकर स्थिति और दूसरी ओर भारतीय गणतंत्र में देसी रियासतों को शामिल करना। सरदार पटेल दोनों ही मोर्चों पर सफल रहे। सरदार पटेल को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।
प्राचार्य ने इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों को एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ जेपी कन्नौजे ने किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने के कारण ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा संकाय की अध्यक्ष डॉ श्वेता भाटिया ने किया।

Leave a Reply