• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

‘ब्यूटी सॉल्युशन’ की लेखक निकिता का मुख्यमंत्री बघेल ने किया सम्मान

Oct 1, 2019

भिलाई। गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर निकिता उपाध्याय की किताब ‘ब्यूटी सॉल्युशन’ पर आधारित पुस्तक की लेखक निकिता उपाध्याय को सम्मानित किया। ब्यूटी सॉल्यूशन दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिकेशन हाउसेज में से एक है। मुख्यमंत्री ने निकिता को उनकी किताब की सफलता पर बधाई दी। इस पुस्तक को दिया मिर्जा ने इंडोर्स किया है और मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इसमें रेसिपी फॉर ब्यूटी का योगदान किया है।भिलाई। गाँधी जयंती की पूर्व संध्या पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर ‘ब्यूटी सॉल्युशन’ पर आधारित पुस्तक की लेखक निकिता उपाध्याय को सम्मानित किया। ब्यूटी सॉल्यूशन दुनिया की सबसे बड़ी पब्लिकेशन हाउसेज में से एक है। मुख्यमंत्री ने निकिता को उनकी किताब की सफलता पर बधाई दी। इस पुस्तक को दिया मिर्जा ने इंडोर्स किया है और मशहूर शेफ संजीव कपूर ने इसमें रेसिपी फॉर ब्यूटी का योगदान किया है।शहर के प्रमुख व्यवसायी विनोद उपाध्याय की इकलौती पुत्री निकिता उपाध्याय ने अपनी स्कूल की पढ़ाई डीपीएस भिलाई से की है। उन्होंने दिल्ली में फैशन डिजाईन का कोर्स किया। निकिता को बचपन से लिखने का शौक था। अपनी माँ सुषमा उपाध्याय के प्रोत्साहित करने पर उन्होंने दिल्ली में इंडिया टुडे में पहले बतौर इंटर्न के तौर पे काम किया फिर धीरे धीरे उन्होंने आपने कार्य की दक्षता को साबित किया एवं इंडिया टुडे की मैगजीन कॉस्मोपॉलिटन की डिजिटल मैनेजर बन गई एवं साथ ही उस मैगजीन के पेज व्यूस को 9 मिलियन से 80 मिलियन तक पहुँचाया। फिर अपने परिवार के प्रोत्साहन पर उन्होंने एक किताब लिखने के बारे में सोचा।
निकिता उपाध्याय की पुस्तक रूट्स टू रेडिएंस दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशन घर पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा प्रकाशित की जाती है। यह सबसे खूबसूरत बॉलीवुड ब्यूटी दीया मिर्जा द्वारा समर्थित है। यह पुस्तक 2019 में स्किनकेयर और हेयरकेयर खंड में पुस्तक प्राधिकरण द्वारा दुनिया में नंबर 1 स्थान पर है। यह अमेजन पर नंबर 1 बेस्टसेलर भी है। इस पुस्तक में अच्छी त्वचा, बाल, स्वास्थ्य और जीवन पाने के लिए 500 से ज्यादा विधियाँ हैं। इस अवसर पर निकिता उपाध्याय के पिता विनोद उपाध्याया, माता सुषमा उपाध्याय और भाई अर्पित उपाध्याय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply