• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला महाविद्यालय की रासेयो ने किया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन

Oct 21, 2019

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 19 अक्तूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की छात्रायें सम्मिलित हुईं। विगत 12 वर्षों से महाविद्यालय में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नैतिक एवं मूल्य परक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है।भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 19 अक्तूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की छात्रायें सम्मिलित हुईं। विगत 12 वर्षों से महाविद्यालय में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नैतिक एवं मूल्य परक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है। भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 19 अक्तूबर को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संकायों की छात्रायें सम्मिलित हुईं। विगत 12 वर्षों से महाविद्यालय में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में नैतिक एवं मूल्य परक शिक्षा तथा भारतीय संस्कृति से अवगत कराते हुए उनका सर्वांगीण विकास करना है।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदनमोहन ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। वे हमारी संस्कृति और परम्पराओं के संवाहक भी हैं। नैतिक मूल्यों का परिवर्धन उनके व्यक्तित्व को निखारेगा और उन्हें आत्मविश्वास से भर देगा। ऐसे युवाओं का राष्ट्र निर्माण में बेहतर योगदान होगा।
परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजश्री शुक्ला के समन्वयन में हुआ। राधिका का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply