• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

वार्षिक उत्सव भी विद्यार्थियों के लिए एक प्रकार की वार्षिक परीक्षा : देवेन्द्र

Feb 16, 2020

Rungta Carnival 2020भिलाई। वार्षिक उत्सव भी दरअसल छात्रों के लिए एक प्रकार की वार्षिक परीक्षा ही होती है जिसमें विभिन्न विधाओं में उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। वार्षिक उत्सव में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं न सिर्फ आपके संस्थान में आपको एक अलग पहचान देती है बल्कि आगे के कैरियर में भी वह उपयोगी सिद्ध होती है। उक्त विचार आज संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टिटूशन्स द्वारा आयोजित रूंगटा कानिर्वाल 2020 में मुख्य अतिथि महापौर एवं विधायक, भिलाई देवेन्द्र यादव ने व्यक्त किये। Rungta Carnival 2020महापौर ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बधाई देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें पहचान कर उचित दिशा देने की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्रुप चेयरमेन संजय रूंगटा ने सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित हुनर की प्रशंसा करते हुए सतत् आगे बढने की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में डायरेक्टर साकेत रूंगटा, हर्षा रूंगटा, संजय खंडेलवाल, आकाष अग्रवाल, असिस्टेंट डायरेक्टर मो. शाजिद अंसारी, रूंगटा डेंटल कॉलेज डीन डॉ सुधीर पवार, साइंस कॉलेज प्राचार्य डॉ तृप्ति अग्रवाल जैन, आर.एस.आर. रूंगटा इंजी. कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसवी देशमुख, रूंगटा फार्मेसी कॉलेज प्राचार्य डॉ. हामिद खान, स्कूल सीईओ अरूप मुखोपाध्याय सहित सभी विभागाध्यक्ष एवं अन्य स्टाफगण एवं विद्यार्थीगण बडी संख्या में उपस्थित हुए।
Sanjay-Rungta-Group-of-Instइस अवसर पर प्रबंधन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान के लिए भी विविध पुरस्कार प्रदान किये गये जिनमें बेस्ट फैकल्टी सम्मान ग्रुप के अलग-अलग प्राध्यापको को उनके सर्वश्रेष्ठ अकादमिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज से रिंकी साहू और प्रदीप कुमार, डेंटल कॉलेज से डॉ. दीपक ठाकुर, डॉ. राम तिवारी और डॉ. ब्रिज कुमार, साईंस कॉलेज से पूनम सोडा, दिव्या जायसवाल का सम्मान किया गया।
बेस्ट स्टूडेंट (चेयरमेन ट्रॉफी) डेंटल कॉलेज से ऋतु कुमारी, साइंस कॉलेज से अपूर्व सोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज से रोशन जायसवाल और देवेंद्र सोनी को यह प्रतिष्ठित ट्राफी प्रदान की गई। इसी तरह बेस्ट सपोर्ट स्टाफ के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज से सरोज सूर्यवंशी, डेंटल कॉलेज से निर्मला राठौर, साइंस कॉलेज से स्वाति साहू, एडमिन डिपार्टमेंट से हरिशंकर साहू, मोहम्मद समीउल्लाह एवं मनीषा बालापुरे, बेस्ट डिपाटर्मेंट में साइंस कॉलेज से कॉमर्स डिपार्टमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल डिपार्टमेंट, डेंटल कॉलेज से डिपार्टमेंट आॅफ ओरल एंड मैक्सिलोफासिअल सर्जरी को बेस्ट डिपार्टमेंट से सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में ग्रुप में विगत् दस वर्षों से कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मान भी प्रबंधन द्वारा किया गया।

Leave a Reply