• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

  जनभागीदारी समिति अध्यक्ष महेश ने की वैशाली नगर कालेज के प्राचार्य से भेंट

Feb 12, 2020

Vaishali Nagar College to speed  up process for PG Collegeभिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, वैशाली नगर में पीजी की दो और कक्षाएं प्रारंभ करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए काफी पहले से आवेदन किया हुआ है। मंत्री ने स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। विभागीय कार्यवाही प्रगति पर है। जनभागीदारी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश जायसवाल को उनके प्रथम महाविद्यालय आगमन पर प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने इस दिशा में किये गये प्रयासों की जानकारी दी।श्री जायसवाल इस महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्र भी हैं। महाविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने प्राचार्य एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधार में जितना भी सहयोग संभव होगा, करने में उन्हें खुशी होगी।
प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने बताया कि महाविद्यालय में तीन विषयों में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित हैं। दो और विषयों के लिए मान्यता मांगी गई है। इसके लिए विश्वविद्यालय तथा उच्च शिक्षा विभाग से पत्राचार भी किया जा चुका है। उच्च शिक्षा मंत्री ने सहमति भी दे दी है। इस दिशा में विभागीय कार्यवाही प्रगति पर है। उल्लेखनीय है कि किसी भी महाविद्यालय को पीजी कालेज का दर्जा दिए जाने के लिए वहां कम से कम पांच विषयों में स्नातकोत्तर के अध्ययन की सुविधा होनी चाहिए।
श्री जायसवाल ने जनभागीदारी समिति का गठन जल्द से जल्द करने तथा सभी दिशाओं में तेजी से पहल करने की मंशा व्यक्त की।

Leave a Reply