• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

एक करोड़ पौधे लगा चुका है तेलंगाना का यह पर्यावरण प्रेमी

Jul 14, 2020

This man planted One crore treesनई दिल्ली। तेलंगाना के दरिपल्ली रमैया आज 84 साल के हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए हैं। उन्हें ट्री मैन भी कहा जाता है। भारत सरकार ने 2017 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा है। पहले लोग उन्हें पागल कहते थे पर जब पर्यावरण के प्रति उनके इस जुनून पर उनकी नजर पड़ी तो वे उनके मुरीद हो गए। खम्मम जिले के ग्राम रेड्डीपल्ली निवासी दरिपल्ली रोज अपनी साइकिल पर आसपास का भ्रमण करने निकल पड़ते थे। उनकी जेबों में होते थे बीज और साइकिल पर थैले में रखे होते थे पौधे। जहां भी जगह मिलती वे बीज बोते और पौधे रोपते हुए आगे बढ़ जाते थे। पर्यावरण प्रेमी दरिपल्ली रमैया केवल पौधे रोपते नहीं है बल्कि स्वयं उनकी देखभाल भी करते हैं। कोई पेड़ सूख जाए तो उन्हें कष्ट होता है। उनके पास 600 से ज्यादा किस्म के बीज हैं जिनकी गुणवत्ता का ज्ञान उनको पढ़े लिखे और पर्यावरण विद लोगों से ज्यादा ही है। बीज और पौधे खरीदने के अपने जुनून के चलते उन्होंने अपनी तीन एकड़ खेत भी बेच दी।

Leave a Reply