• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बेमेतरा में 107 गौठानों का निर्माण पूर्ण, बनेंगे आजीविका के केन्द्र

Jul 6, 2020

Gauthan construction completed in Bemetara बेमेतरा। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना के अंतर्गत जिले में स्वीकृत 191 में 107 गौठानों का निर्माण पूरा किया जा चुका है। कलेक्टर शिव अनंत तायल के मार्गदर्शन में इन गौठानों में स्व सहायता समूहों द्वारा अपनी आर्थिक विकास की विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ की जा रही है। ये गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव निर्माण मे अहम भूमिका का निवर्हन करेगें। गौठान से महिला स्व-सहायता समूह को जोड़कर उनकी आमदनी मे बढ़ोत्तरी की जा रही है। चारागाह एवं बाड़ी विकास योजना मे भी महिला स्व-सहायता समूह अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। जिले के ग्राम सांकरा (बेरला) के मॉडल गौठान मे स्व-सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट खाद बना रहा है। राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक कोशिश कर रही है। सुराजी गांव योजना के तहत सभी गावों में गौठान बनाया जा रहा है। जिले में 191 गौठानों की स्वीकृति दी गई है। जिसमें से 107 गौठान पूर्ण हो चुके है तथा शेष गौठानों के कार्य प्रगतिरत है। प्रत्येक गौठान में गौठान समिति का गठन किया गया है। शासन की योजना के तहत गौठान संचालन के लिए 10-10 हजार रूपये की राशि दी जा रही है। चारागाह में चारा के साथ साथ सब्जी, भाजी, मशाला उत्पादन, मशरूम उत्पादन महिला स्व सहायता समूह कार्यरत है। इसके अलावा अच्छी गुणवत्ता का गोबर के गमले, वर्मी खाद भी तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply