• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

हरियाली पर आस्था संस्था ने सेक्टर-2 पार्क में किया वृक्षारोपण

Jul 20, 2020

Hareli at aastha sansthaभिलाई। आस्था बहुद्देश्यीय संस्था सेक्टर-2 ने हरेली के अवसर पर सेक्टर-2 पार्क में वृक्षारोपण किया गया। सभी लोगों ने पेड़ की बड़ा होने तक देखभाल करने एवं पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। यह कार्य पिछले 15 सालों से लगातार जारी है। संस्था हर साल 100 पौधे लगाने का कार्यक्रम करती है। आस्था संस्था के सभी लोगों ने वृक्ष को पकड़कर वृक्षारोपण कर वृक्ष को सुरक्षित रखने का प्रण लिया है। इस अवसर पर सभी वृद्धों को फलाहार उपलब्ध कराया गया। संस्था इसके साथ-साथ वृद्ध आश्रम का संचालन, लावारिस लाशों का निशुल्क अंतिम संस्कार, निर्धन विकलांग कन्याओं का निशुल्क विवाह, देहदान के लिए भी कार्य करती है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक प्रकाश गेडाम की संचालिका रत्ना नारमदेव, संस्था की महिला अध्यक्ष सरिता शर्मा, मनोज ठाकरे, राजेंद्र सिंगारिया, दीपक चंदपुरिया, मोहन राव, वेल्डर पुरुषोत्तम, अमिता बिसरे, नेमराज वर्मा आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply