• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

नगर निगम के इन खास गुलाबी उद्यानों में केवल महिलाओं को मिलेगी एंट्री

Jul 16, 2020

Municipality to develop pink gardens in Bhilai exclusively for womenभिलाई। नगर पालिक निगम के सभी जोन क्षेत्र में विशेष उद्यान बनाया जा रहा है। जहां केवल महिला और युवतियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसे पिंक गार्डन के नाम से जाना जाएगा। महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव व निगम आयुक्त ऋतुराज रधुवंशी ने महिलाओं की सुविधा के अनुसासर पिंक गार्डन बनाने का निर्णय लिया है। सभी जोन क्षेत्र में उद्यान के लिए प्रस्तावित जमीन को पिंक गार्डन के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। निगम क्षेत्र अंतर्गत कुल पांच जोन है। सभी जोन में एक-एक उद्यान को पिंक गार्डन के रूप में संवारा जाएगा। इन वार्डों में बनेगा पिंक गार्डन जोन क्रमांक एक वार्ड क्रमांक-3 लाल बहादुर शास्त्री उद्यान, जोन क्रमांक-2 वैशाली नगर ट्राइयंगल पार्क, जोन क्रमांक-3 सेक्टर 1 सड़क-14 स्थित उद्यान, जोन क्रमांक-4 के वार्ड क्रमांक- 38 चंद्रमा चैक खुर्सीपार और जोन क्रमांक-5 के वार्ड क्रमांक 54 सेक्टर 5 सड़क 41व 42 के मध्य स्थित उद्यान को पिंक उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा। इन उद्यानों को तैयार करने में निगम प्रशासन लगभग 2़ लाख 90 हजार रूपए खर्च करेगा।
पिंक गार्डन में ये होगा खास – पिंक गार्डन की फेंसिंग और दीवारों को गुलाबी रंग से पुताई की जाएंगी। योगाभ्यास के लिए कारपेट ग्रास लगाई जाएंगी। शारीरिक एक्सरसाइज के लिए ओपन जिम होगा। इसके लिए उपकरण स्थापित किया जाएगा। जोन क्रमांक -3 के वार्ड 49 में पिंक गार्डन का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है इसी प्रकार से चंद्रमा चौक में भी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Leave a Reply