• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

कोविड के कारण हम घरों में कैद नहीं आजाद हैं – मदनमोहन त्रिपाठी

Aug 16, 2020

Lockdown is actually freedom to liveभिलाई। कृष्णा पब्लिक स्कूल ग्रुप के चेयरमैन मदनमोहन त्रिपाठी ने कहा है कि हमने अंग्रेजों को टिकने नहीं दिया तो ये कोरोना क्या चीज है। मत कहिए कि इस कोविड ने आपको घरों में कैद कर दिया है। इसने तो आपको आजादी दी है अपने घर वालों के साथ रहने की, अपने बुजुर्गों की सेवा करने की, अपने बच्चों के साथ समय बिताने की। हर रात की सुबह होती है, हर आपदा का अंत होता है। इसका भी होगा, बस सावधान रहिए। श्री त्रिपाठी केपीएस कुटेलाभाठा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित इस समारोह में ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने कहा हमें हर हाल में निगेटिविटी से बचना है। कोविड ने नए हालत पैदा कर दिये हैं। लोग अपने अपने घरों में हैं। पर इसे कैद मत मानिये। यह भी एक आजादी है जीवन को जीने की। आज हम स्वतंत्र हैं अपने घरवालों के साथ, परिवार के साथ रहने के लिए। अपने बच्चों के साथ ढेर सारा वक्त बिताने के लिए। वर्क फ्राम होम करने के लिए। स्वतंत्र हैं अपने विचारों को औरों से साझा करने के लिए। आजाद हैं पसंदीदा व्यंजनों को बनाने और सबके साथ बैठकर खाने के लिए। स्वतंत्र हैं अपने हिसाब से कपड़े पहनने के लिए। हमें वक्त मिला है अपने भीतर झांकने का, आत्मचिंतन करने का जो बहुत सारी उलझनों को सुलझाने के लिए हमें चाहिए था। बहुत सारे विषय मिल जाएंगे स्वतंत्रता की अनुभूति के लिए।
इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं स्टाफ के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply