• Thu. Mar 28th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

रूंगटा डेंटल कॉलेज में डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट पर नेशनल वेबिनार का आयोजन

Aug 22, 2020
Rungta Dental College Bhilai Webinar

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार का विषय डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट था। वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में बेंगलुरु के प्रोफेसर डॉ कृष्णराज मौजूद रहे। इस वेबिनार में डॉ कृष्ण राज ने 800 डेंटल प्रैक्टिसनर्स व फैकल्टीज को डेंटल प्रैक्टिस मैनेजमेंट के गुण सिखाए।
मुख्य रूप से क्लीनिक मैनेजमेन्ट, स्टाफ मैनेजमेंट, फाइनेंस मैनेजमेंट आदि पर विशेष जोर दिया। अपने प्रेजेंटेशन में डॉ कृष्ण राज ने कोविड-19 के समय लिए जाने वाले सावधानियां एवं उपाय के बारे में बताया। साथ ही साथ डेंटिस्ट द्वारा कैसे सावधानी बरतते हुए अपने पेशेंट को इलाज किया जाए यह भी समझाया।
वेबीनार का उद्घाटन रूंगटा कॉलेज के डीन डॉ सुधीर पवार ने किया। उन्होंने अपने भाषण में उपरोक्त टॉपिक की महत्वपूर्ण बताया एवं कहा कि थ्योरी में इसका काफी कम व्याख्यान होता है जबकि प्रैक्टिकल लाइफ में इसका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वेबिनार के प्रारंभ में पब्लिक हेल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन ने मुख्य वक्ता का स्वागत एवं परिचय दिया। वेबीनार का संचालन डॉ राम तिवारी ने किया तथा धन्यवाद् ज्ञापन किया। वेबिनार को सफल बनाने में डॉ अभिनव पटेल, डॉ. आंचल प्रधान, डॉ. कुश गर्ग एवं डॉ. तुहिन सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

Leave a Reply