• Thu. Apr 18th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

हमारे युवाओं का दिमाग फिर गया तो बहुत पछताएगा चाइना – दीपक वोहरा

Aug 12, 2020

संतोष रूंगटा के वेबिनार में बोले भारत सरकार के विशेष सलाहकार दीपक वोहरा

Deepak Vohra Inspires young mindsभिलाई। लोग अकसर सवाल करते हैं कि भारत चाइना का मुकाबला कैसे करेगा? हमारे पास सिर्फ 15 लाख की सेना है, जबकि उसके पास दोगुनी। जवाब सिम्पल है…। भारत बूढ़ों का नहीं, बल्कि जवानों का देश है। हमारी 75 फीसदी के करीब यंग माइंड है, जो चीन को मजा चखाने से पीछे नहीं हटेंगे। पहले ही हमारे युवाओं का जोश उबाल मार रहा है। ऐसे में डरने की जरूरत तो चाइना को है। ये बातें विभिन्न देशों में राजदूत रहे भारत सरकार के विशेष सलाहकार दीपक वोहरा ने कहीं। एम्बेस्डर वोहरा बुधवार को संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘मेगाट्रेंड्स फॉर मेगाचेंजेंस’ विषय पर एक वेबीनार को मुख्य वक्ता की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। वेबीनार का संचालन रूंगटा समूह के एक्जीक्यूटिव डायरेटर डॉ. जवाहर सूरीशेट्टी ने किया। डायरेक्टर टेक्निकल डॉ. सौरभ रूंगटा भी मौजूद रहे।
जंग जिताएंगे हमारे यंग माइंड्स
एम्बेस्डर वोहरा ने विद्यार्थियों को सीख दी कि मनौवैज्ञानिक तौर पर हम सभी को ताकतवार बनना होगा। चाइना भले ही खुद को सुपर दिखाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सच तो ये है कि उसे युद्ध का कोई अनुभव नहीं। 41 साल पहले उसने वियतनाम पर हमला किया था। उसके बाद से कभी भी लड़ाई के मैदान में नहीं उतरा। इसके विपरित हमारे जवानों को युद्ध में महारत हासिल है। चाइना सिर्फ मनौवैज्ञानिक तौर पर हमें कमजोर करके जंग जीतना चाहता है। उसे इस मंसूबे में हमारे यंग माइंड्स कभी कामयाब नहीं होने देंगे। बाकी का हिसाब हमारी सेना पूरा कर लेगी।
जब प्रणव मुखर्जी ने दिखाई अंग्रेजों को उनकी जगह
एम्बेस्डर वोहरा ने आगे कहा, मुझे आज भी वह पल याद है जब पिस्सु से देश डेनमॉर्क, फिनलैंड, नॉर्वे हमें (भारत को) आकर भाषण देते थे कि आपने न्यूक्लीयर टेस्ट क्यों किया है, मत करो। हमें कर्ज के बोझ तले दबाकर सबकुछ मनवाने की कोशिश होती थी। उस वक्त आज से 20 साल पहले भारत ने खुद को साबित करने की लड़ाई छेड़ दी थी। भारत के पूर्व राष्ट्रपति व 2003 में वित्त मंत्री रहे प्रणब मुखर्जी ने ब्रिटेन को उसकी सही जगह दिखा दी थी। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था, अब हमें तुम्हारी मदद नहीं चाहिए। और भी देश हैं, उनको दे दो। यह सुनकर गोरे आग बबूला हो उठे थे। आपको जानकर गर्व होगा कि उसके बाद से भारत ने कभी भी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के सामने हाथ नहीं फैलाए।
जब टाटा ने खरीद लिया जगुआर, एयरटेल ने खरीदा जेन
एम्बेस्डर वोहरा ने आगे कहा.., जब मेरा जन्म हुआ था तब भारत में गरीबी 92 प्रतिशत थी। केवल 10 फीसदी लोग ही स्कूल गए थे। जब भी समस्या होती थी हम लोग विदेशियों के पास पहुंचते थे कि हमारी मदद करो। कई साल तक दुनिया से मदद लेकर हमारी आदतें बिगड़ चुकी थीं। लेकिन 1990 के बाद भारत एक राष्ट्रीय ताकत बनकर उभरा। एक भारतीय के तौर पर मेरे लिए प्राउड मोमेंच वह है जब टाटा ने जगुआर को खरीदा, एयरटेल ने जेन को खरीदा। जब ये गोरे जंगलों में नंगे घूम रहे थे, तब हमारा भारत पढ़ाई की बात करता था। आज 50 हजार कॉलेज और यूनिवर्सिटी है। देश में 15 लाख स्कूल हैं। हमारे 34 करोड़ स्टूडेंट्स हैं, जिसमें से आधे से जयादा बेटियां हैं। आजादी के बाद 10 फीसदी साक्षारता नहीं थी। इसलिए कहता हूं मेरा देश बदल रहा है। भारत ही एक अकेला ऐसा मुल्क है, जहां सौ करोड़ स्मार्टफोन हैं। कपड़े और खूबसूरती पर खर्च करने में मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आता है।

Leave a Reply