• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

राष्ट्रीय तालाबंदी काव्य प्रतियोगिता में मंजू जायसवाल को उपविजेता का खिताब

Aug 30, 2020

Manju Jaiswal runner up in national poetry competitionभिलाई। विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान प्रयागराग उत्तरप्रदेश द्वारा ऑनलाईन आयोजित राष्ट्रस्तरीय तालाबंदी काव्य प्रतियोगिता 6, लॉकडाऊन 06 राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एमजीएम स्कूल सेक्टर 6 की शिक्षिका मंजू जायसवाल ने दोनों ही प्रतियोगिता में उप विजेता होने का गौरव हासिल किया है। विश्व हिन्दी साहित्य सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ.सहाबुद्दीन नियज महम्मूद शेख एवं सचिव डॉ.गोकुलेश कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मंजू जायसवाल ने प्रश्नोत्तरी राऊंड का रिजल्ट 15 मिनट 50 सेकेण्ड में देकर एक रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान आयोजित काव्य पाठ प्रतियोगिता में मंजू जायसवाल ने 15 मिनट 6 सेकेण्ड का काव्य पाठ कर वाहवाही लूटी। इस दौरान मंजू जायसवाल ने 5 मिनट 15 सेकेण्ड सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। श्रीमती मंजू जायसवाल के इस उपलब्धि पर एमजीएम स्कूल प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ऑनलाईन आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय तालाबंदी काव्य प्रतियोगिता 06 व लॉकडाऊन 06 राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पूरे देश भर से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था। श्रीमती मंजू जायसवाल शहर के प्रमुख बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर रजनीश जायसवाल की धर्मपत्नी है।

Leave a Reply