भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान मेंराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआतकरते हुए स्वयंसेविका जितेश्वरी सिन्हा ने संविधान संबन्धित मूलभूत जानकारी प्रदान की।