• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

प्रत्येक नागरिक करे संविधान का अध्ययन, अपने पास रखे संविधान की प्रति

Nov 29, 2020

Constitution Day at Hemchand Yadav Universityदुर्ग। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया। उपकुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने भारत के संविधान की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करते हुए संविधान में उल्लेखित अनुसूचियों की व्याख्या की। उन्होंने आव्हान किया कि संविधान को हमें अवश्य पढ़ना चाहिए ताकि उसमें उल्लेखित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्य की जानकारी हमें हो सके। श्री कुलदीप ने प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी से संविधान की एक प्रति अपने पास रखने का आग्रह किया। इसकी प्रति यूनिवर्सिटी ग्रंथालय में उपलब्ध है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्यक, डॉ आर पी अग्रवाल ने बताया कि 26 नवंबर 1949 का जब संविधान आत्मर्पित किया गया तो इसमें 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियां तथा 22 भाग थे। जिसमें संशोधनों के उपरांत वर्तमान में 465 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां और 25 भाग में सम्पूर्ण संविधान बटा हुआ है। यह दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ सी.एल. देवांगन ने उदद्शिका का वाचन किया। जिसको समस्त उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उच्चारित कर आत्मसात किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी, श्रीमती ज्योत्सना शर्मा, उपकुलसचिव, डॉ राजमणि पटेल, सहा. कुलसचिव, सुमीत अग्रवाल, खेल संचालक, डॉ ललित प्रसाद वर्मा सहित समस्त कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply