• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

महिला उत्थान मंडल ने बताया तुलसी का महत्व, भेंट किया पौधा और तुलसी चाकलेट

Nov 10, 2020

Mahila Utthan Mandal distributes Tulsi Saplingsभिलाई। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी पौधे एवं उनसे बने अर्क के प्रयोग से शरीर को स्वस्थ्य रखने नगर पालिक निगम परिसर में आज महिला उत्थान मंडल ने तुलसी के पौधे, तुलसी चॉकलेट एवं अर्क का वितरण किया। निगम के सभागार में निगम के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने निःशुल्क तुलसी पौधे घरों में लगाने के लिए प्राप्त किये। इसके अलावा महापौर देवेन्द्र यादव एवं महापौर परिषद के सदस्यों को भी महिला मंडल के सदस्यों ने तुलसी से बने हुए औषधि एवं अन्य उत्पाद देकर निरोग रहने के उपाय भी बताए। शरीर में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए तुलसी के पौधे से होने वाले लाभ के बारे में भी इन्होंने विस्तार से अवगत कराया। आज महिला उत्थान समिति दुर्ग-भिलाई के महिला सदस्यों ने भिलाई निगम परिसर में तुलसी पौधे व अन्य उत्पादों का वितरण किया। समिति के सविता पाटसकर एवं लता नायडू ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान तुलसी का सेवन इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बेहतर है। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों से भी बचाता है। समिति की महिलाओं ने महापौर देवेन्द्र यादव व महापौर परिषद के सदस्यों को निःशुल्क तुलसी का पौधा, तुलसी के पौधे से बने चॉकलेट एवं गौझरण अर्क भेंट किये और इनका उपयोग विभिन्न संक्रामक बीमारियों से लड़ने के लिए लाभदायक बताया। महिलाओं ने बताया कि जहां तुलसी का पौधा होता है वहां आस पास ऑक्सीजन का संतुलन भी अच्छा रहता है। इसके अलावा निगम भिलाई के सभागार में भी अधिकारी/कर्मचारियों को 50 नग तुलसी के पौधे व अन्य उत्पाद का निःशुल्क वितरण कर इसके महत्व के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply