• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरुपानंद महाविद्यालय में राज्य स्थापना दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

Nov 10, 2020

Competitions of Rajya Sthapana Divasभिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘क्या खोया क्या पाया’ विषय पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी देकर विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि अनेक मोर्चों पर राज्य ने अच्छा प्रदर्शन किया पर कुपोषण, मलेरिया, पलायन और नक्सलवाद जैसी बहुत सारी चुनौतियां अब भी बाकी हैं।कार्यक्रम प्रभारी सप्रा मंजु कन्नौजिया ने बताया कि 1 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ राज्य बने 20 वर्ष हो गये। राज्य निर्माण के उपरान्त राज्य स्तरीय सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत रुप से मूलभूत सुविधाओं आवश्यकता एवं अधोसरंचना के रुप में हमने क्या खोया और क्या उपलब्धिया अर्जित की इस विषय पर विद्यार्थियों की राय जानने के लिये आनलाईन स्लोगनए पोस्टरए कविताए वीडियो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार अभिव्यक्त किये।
प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने आयोजन के लिये शिक्षा विभाग को बधाई देते हुये कहा छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य है जो नक्शे में भले छोटा दिखाई दे लेकिन अधोसंरचना व नित गढ़े गए विकास के नये आयाम इसे अलग पहचान देते हैं। यहां सक्षम व स्थिर सरकार रही है छत्तीसगढ़ राज्य का पहला हर्बल व जीरो पावर कर राज्य हैए यहां की सार्वजनिक वितरण प्रणाली भूख के खिलाफ जंग में सम्पूर्ण देश का रोल माडल रही है। जंगल सफारी ने एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जंगल के रुप में पहचान बनाई है। इसके बावजूद कुपोषण, मलेरिया, पलायन, नक्सलवाद जैसी कई चुनौतियों अभी बाकी है।
कार्यक्रम में विद्यार्थिर्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्हें प्रदेश की उपलब्धियों का बखान किया तो समस्याओं को भी अनदेखा नहीं कियाए वहीं समस्या के समाधान के उपाय भी बताते। कार्यक्रम में निर्णायक के रुप में डॉ सुनीता वर्मा विभागाध्यक्ष हिन्दी व सण्प्राण् सुनीता शर्मा विभागाध्यक्ष जुलाजी थी।
कार्यक्रम में विजयी प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है- कविता- जानकी नायक, नीलम यादव, वर्षा बारले, सोहेल खान। पोस्टर – संजिता पाल, माधुरी रात्रे। वीडियो – पलक तिवारी, मिनाती बेहेरा, ज्योति यदु। लेख – मिनाती बेहरा, अरिहंत राज गुप्ता तथा निवेश श्रीवास्ताव।

Leave a Reply