• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

नेहरू नगर का भेलवा तालाब अब कहलाएगा “श्री गुरु नानक देव सरोवर”

Nov 10, 2020
Bhelwa Talab Nehru Nagar Bhilai renamed Nanak Dev Sarovar

भिलाई। नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब को अब “श्री गुरु नानक देव सरोवर” के नाम से जाना जाएगा। सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के उपलक्ष्य में यह घोषणा की गई। इस तालाब की जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है। सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया। महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर इसकी स्वीकृति दी है। गुरुद्वारा नानकसर नेहरू नगर के अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि यह गुरुद्वारा पूरे छत्तीसगढ़ मे अपने धर्मार्थ अस्पताल के लिए जाना जाता है। आने वाले समय मे सरोवर की स्वच्छता, सौंदर्य व गरिमा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन निरंतर सबके सहयोग से सरोवर को विकसित करेगा, इसके कार्य योजना तैयार करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया। मुख्य अतिथि कि आसंदी से देवेंद्र यादव ने विधायक निधि से परिसर मे शौचालय निर्माण की घोषणा की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंग छोटू, समाजसेवी नेतराम अग्रवाल, दीपक भाटिया एवं गिरीश बंसल उपस्थित रहे। श्रम सेवा कार्यक्रम में नेहरू नगर रेजिडेंशियल संघ, पंचशील पंजाबी परिवार, भिलाई स्टील व्यापारी संघ, स्त्री सतसंगत की महिलाओं, नेहरू नगर व्यापारी संघ, राधा कृष्ण मंदिर, शपथ फाउंडेशन के सभी लोगों का अमूल्य सहयोग रहा। विशेष रूप से गुरुद्वारा नेहरू नगर के पूर्व प्रधान अर्जुन दास पोपटानी, सुरजीत सिंग होरा, हरजीत सिंग, वर्तमान प्रधान तेजपाल सिंग, हरमिंदर सिंग, सुखबीर सिंग ब्रोका, एच एस रेखी, अमरीक सिंग दोसांज , पी.एस.बिंद्रा, सुखवंत सिंग, परताप सिंग, जगजोत सिंग, बलदेव सिंग, मनबीर सिंग, छ ग सिक्ख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंग चहल, महासचिव गुरनाम सिंग कुका, हर मीत सिंग, बलदेव सिंग, सतीश अग्रवाल, बसंत चौबे, एल्डर मैन शमशेर बहादुर सिंह (काँचा), वार्ड पार्षद जे पी यादव, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Leave a Reply