• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बेजुबानों आवारा पशुओं की सेवा में जुटा है एनिमल सेवर्स ग्रुप, 75 साथी जुड़े

Nov 7, 2020

Animal saver group Bhilaiभिलाई। आज के इस आपाधापी के युग में लोग एक तरफ जहां आत्मकेन्द्रित होते जा रहे हैं वहीं कुछ युवा चेहरे ऐसे हैं जो इस दुनिया को पशु पक्षियों के लिए भी सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। ऐसे ही पशुप्रेमी हैं अंजली और अमित। साल भर पहले उन्होंने बेजुबान आवारा पशुओं की सेवा का बीड़ा उठाया था। आज इस ग्रुप में 75 सदस्य हैं जो घायल और भूखे पशुओं की भरसक मदद करते हैं। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 1 में रहने वाली अंजली सिंह और अमित चौधरी ने बेआसरा पशुओं की सेवा के लिए एनीमल सेवर्स ग्रुप का गठन किया। अंजली और अमित के कार्यों से प्रेरित होकर इस ग्रुप से एक के बाद एक पशु प्रेमी जुड़ते गये। इस ग्रुप को सोशल मीडिया के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी देखा जा सकता है।Animal Savers Bhilaiअंजली सिंह और अमित चौधरी घायल जानवरों को जरूरत के मुताबिक उपचार दिलाते हैं। भूखे होने पर भोजन आदि की व्यवस्था भी करते हैं। समूह के सदस्यों आदर्श राय, आकाश साहू, अंकिता सहाय, तन्वी शुक्ला, निखिलेश, अभिषेक, सुभांगी झा, प्रेरणा नाग, जागृति का कहना है कि इंसान अपनी तकलीफ और जरूरत को किसी के सामने रख सकता है, लेकिन बेजुबान जानवर ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए उनकी जरूरत और तकलीफ को एनीमल सेवर्स ग्रुप के सदस्य महसूस करते हुए उनकी सेवा में जुटे हुए हैं। एनीमल सेवर्स ग्रुप के पंजीयन की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है।

Leave a Reply