• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संविधान दिवस का आयोजन

Nov 28, 2020

Constitution Day in Rungta Campusभिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान मेंराष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय के निर्देशानुसार किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआतकरते हुए स्वयंसेविका जितेश्वरी सिन्हा ने संविधान संबन्धित मूलभूत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम मे माननीय प्रधानमंत्री भारतसरकार के द्वारा विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सर्वप्रथम भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा गया। तत्पश्चात स्वयंसेवको द्वारा संविधान के उद्देश्यो को अपने जीवन में मूल रूप से संलग्न करके आगे बढ्ने हेतु दृढ़ संकल्प लिया गया। जिसके तहत यह सपथ लिया गया कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक न्याय विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुरक्षित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर एतद् द्वारा संविधान को अंगीकृत अधिनियमित एवं आत्मा समर्पित करते हैं।इन्हीं उद्देश्य के साथ कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन स्वयंसेवक सतीश बघेल द्वारा दिया गया।
इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन संस्था के प्राचार्य डॉ एस वी देशमुख के मार्गदर्शन मे रा.से.यो. के कार्यक्रम अधिकारी नोवेल कुमार साहू तथा स्वयसेवक सतीश बघेल, अभिषेक त्रिपाठी, औरंगजेब खान, बलराम साहू, चित्रांशी पटेल, मिथलेश साहू, शुभम साहू, जितेश्वरी सिन्हा द्वारा किया गया।

Leave a Reply