भिलाई। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि हमें गर्व है कि कांग्रेस ने देश की आजादी में संघर्ष कर जहां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। वहीं आजादी के बाद देश की एकता अखंडता के साथ एक मजबूत समृद्ध भारत का निर्माण किया। कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि आजादी के महानायकों की विचारधारा का पवित्र संगम है।