• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

सिर्फ पार्टी नहीं महानायकों की विचारधारा का पवित्र संगम है कांग्रेस – तुलसी

Dec 29, 2020

Congress Foundation Dayभिलाई। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा कि हमें गर्व है कि कांग्रेस ने देश की आजादी में संघर्ष कर जहां अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। वहीं आजादी के बाद देश की एकता अखंडता के साथ एक मजबूत समृद्ध भारत का निर्माण किया। कांग्रेस पार्टी एक राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि आजादी के महानायकों की विचारधारा का पवित्र संगम है। तुलसी साहू ने वार्ड 24 सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के अपने में समाहित कर देश को एक सूत्र में पिरो कर विकास की आधार शिला रखी। इसके साथ ही विश्व पटल पर भारत को एक मजबूत देश की पहचान दिलाई है। कांग्रेस एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें देश के सभी धर्म, संप्रदाय, जातियों, वर्गों के प्रति समभाव, उदारता और सहिष्णुता है।
आजादी के महानायकों के तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर आंगनबाड़ी, मितानिन बहनों को साड़ी कम्बल, बुजुर्गों को शाल श्रीफल भेंट किये एवं बृक्षारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से समय लाल साहू, बद्री बघेल, नईम खान, नंद लाल साहू, भुनेश्वर चौधरी, बलराम गुप्ता, महेश साव, गीता चौधरी, लादू राम सिन्हा, धर्मेन्द्र वैष्णव, सलमान, रवि जोशी, चंद्रमणि साहू, राजू साहू, घनश्याम साहू ,नागेश्वर वीरेन्द्र राजपूत अश्वनी साहू, गोपाल ठाकुर, अजय राजपूत, संजय ,नंदलाल साहू, मनोज पाल, संजय, वीरेंद्र, रोहित साहू,मनीष, लखन साहू,जय हिंद युवा सगठन के सभी साथी गण मधु साहू, मिना साहू, पद्मनी वैष्णव, कुमारी विश्कर्मा, कौसल्या जंघेल, गीता चौधरी, रमा निर्मलकर, रमशीला साहू, रिकी साहू, हुलसी देवांगन ,नीतू साहू सहित मितानिन ग्रुप,आँगन बॉडी ग्रुप की सभी महिलाएं एवं सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply