• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के अरविंद बने अध्यक्ष, छग के अरविंद ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री

Dec 16, 2020

Atin elected President of Body Building Federationभिलाई। इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर अरविंद मधोक, महासचिव पद पर हीरल सेठ एवं कोषाध्यक्ष के पद पर अतिन तिवारी चुने गए। ऑर्गेनाईजिंग सेक्रेटरी के पद पर छ.ग. प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन के महासचिव अरविंद सिंह को चुना गया है। अधिवक्ता अजय कुमार श्याम किशोर त्रिपाठी चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित थे। फेडरेशन शीघ्र ही 2021-22 का खेल कैलेण्डर भी जारी करेगा। Body Building Federation Electionsअन्य पदाधिकारियों में एक्जीक्युटिव वाइस प्रेसीडेन्ट प्रेम चंद डोंगरा, उपाध्यक्ष के पाँच पदों पर स्वामी रमेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, टी.बी.पावली, टी.तुलसी सुजनंदन, अनुप सिंह, एसोसिएट सेकेट्री चेतन मनोहर पठारे व नवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष मध्यप्रदेश के अतिन तिवारी चुने गए हैं। संगठन सचिव के पद पर छ.ग. के अरविंद सिंह, एन.रतन सिंह, विश्वास राव एवं अजीत सिद्दान्नावर के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रेम सिंह यादव एवं सुमित्रा त्रिपाठी को चुना गया है।

Leave a Reply