• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गर्ल्स कॉलेज के रेडरिबन क्लब द्वारा ऑनलाईन प्रतियोगिताओं का आयोजन

Dec 20, 2020

दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के रेडरिबन क्लब के तत्वाधान में एड्स जागरूकता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ रेशमा लाकेश ने बताया कि एड्स जागरूकता अभियान के लिए महाविद्यालय की इकाई को विगत सत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इस वर्ष यूथ रेडक्रॉस इकाई द्वारा बनाई गई शार्ट विडियो फिल्म की सराहना हुई है जिसके लिए सोनम सेन को पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुशील चन्द्र तिवारी ने विजयी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आंचल कन्नौजे रही, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर ऐनी धृतलहरे एवं श्रेया पाण्डेय रही। पोस्टर प्रतियोगिता में रिया बरले प्रथम रोशनी द्वितीय एवं मनीषा गुप्ता तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में खुशबू कश्यप प्रथम प्रज्ञा मिश्रा द्वितीय एवं गीतांजली साहू तृतीय स्थान पर रही। जीआईएफ पर निकिता साहू प्रथम, आरती यादव द्वितीय एवं महिमा चटर्जी को तृतीय स्थान मिला। सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply