दुर्ग। संभाग के समस्त शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक स्थानीय कलेक्टोरेट के सभागृह में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने की। उन्होनें सभी प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रशासनिक कौशल आवश्यक है। उत्कृष्ट परिणाम के संकल्प के साथ उच्चशिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा की आयुक्त शारदा वर्मा, अपर संचालक चंदन संजय त्रिपाठी, रासेयो के राज्य समन्वयक डॉ समरेन्द्र सिंह, राज्य गुणवत्ता प्रकोष्ठ के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ जी.ए. घनश्याम भी बैठक में उपस्थित थे।