Daily Archives: January 19, 2021
लिवर की बीमारी के ये हैं लक्षण, तत्काल कराएं जांच – डॉ अमोल शिन्दे
भिलाई। आंखों में पीलापन, पेट फूलना, पैरों में सूजन तथा खून की उल्टियां होना सभी लिवर रोगों के लक्षण हो सकते हैं। ऐसा कोई भी लक्षण प्रकट होने पर तत्काल लिवर विशेषज्ञ से सम्पर्क करना चाहिए। लम्बा खिंचने पर ये बीमारियां न केवल जटिल हो जाती हैं बल्कि इनके इलाज में समय भी बहुत ज्यादा लगता है। स्थिति गंभीर होने पर रोगी की मौत भी हो सकती है। देश में प्रतिवर्ष 2 लाख 64 हजार से अधिक रोगियों की मौत लिवर फेल हो जाने के कारण होती है। यह आंकड़े 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में दिए गए हैं।