• Fri. Apr 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

गोठान में सेवा भाव से लोग आ रहे सामने, बढ़ रहे गौ सेवकों के हाथ, बनेंगे शेड

Jan 10, 2021

Donors come forward to help Gothanभिलाई। महापौर परिषद की बैठक में वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में निःशुल्क शेड निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि गौ सेवक सुशील अग्रवाल ने 30 गुना 60 फीट का शेड निर्माण कार्य नि:शुल्क कराने के लिए आवेदन दिया था। गोठान में स्व. जमुना देवी की स्मृति में 01 लाख की दान राशि से शेड निर्माण कार्य की अनुमति मांगी गई थी। प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पर सहमति दी गई। इसी प्रकार डॉ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उद्यान नेहरू नगर पूर्व के संचालन की अनुमति के विषय पर चर्चा पश्चात उद्यान को महाराष्ट्र स्नेह मंडल नेहरू नगर को संचालन के लिए अनुमति नियम शर्तों के साथ देने तथा उसकी मॉनिटरिंग संबंधित जोन कार्यालय द्वारा किये जाने के साथ सहमति प्रदान की गई। बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, डॉ दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, सूर्यकांत सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, सोशन लोगन एवं सचिव जीवन वर्मा सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर देवेंद्र यादव के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता महापौर परिषद के सदस्य नीरज पाल ने की। उपायुक्त अशोक द्विवेदी की उपस्थिति में हुई इस बैठक में महापौर परिषद के सदस्यों और निगम प्रशासन के अधिकारी एवं सभी जोन आयुक्त उपस्थित थे। चर्चा के लिए 5 एजेंडों को प्रस्तुत किया गया। परिषद की बैठक में भिलाई निगम के सस्ता मार्केट केम्प 02 में माननीय उच्चतम न्यायालय बिलासपुर द्वारा 01 जनवरी 2013 को पारित आदेश के परिपालन में शासन के पत्रानुसार भूखंड का रजिस्ट्री कराकर कब्जा देने के संबंध में, वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में निःशुल्क शेड निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान करने हेतु, वार्ड 03 कोसानगर स्थित शहरी गोठान में स्व. जमुना देवी की स्मृति में 01 लाख की दान राशि से शेड निर्माण कार्य की अनुमति हेतु, डाॅ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उद्यान नेहरू नगर पूर्व के संचालन की अनुमति प्रदान करने हेतु तथा भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कारित संविदाओं में निविदा दर की राशि कम प्राप्त होने से बचत हुई राशि से जोन 03 क्षेत्रांतर्गत वार्ड 49 सेक्टर 02 तालाब का सौंदर्यीकरण एवं उद्यान विकास कार्य किये जाने हेतु प्रस्तुत प्रकरण पर परिषद द्वारा चर्चा की गई।

Leave a Reply