• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

बूढ़ा तालाब की तर्ज पर होगा तालाबों का सौंदर्यीकरण, खेल सुविधाओं का भी होगा विस्तार

Mar 9, 2021

Beautification of ponds and sports grounds underway in Bhilaiभिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत खेल सुविधाओं के विस्तारीकरण, तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए आज भिलाई नगर विधायक एवं पूर्व महापौर देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने क्षेत्र का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निगम क्षेत्र में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत सुपेला तालाब एवं संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण होना है। सुपेला शीतला तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य काफी समय से प्रारंभ हो चुका है, गहरीकरण का कार्य भी किया जा चुका है। संजय नगर सुपेला तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्य आदेश जारी किया जा चुका है। अब रायपुर के बूढ़ा तालाब की तर्ज पर रामनगर मुक्तिधाम के सामने स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जिसमें तालाब का गहरीकरण, पाथवे निर्माण, टॉय वॉल, घाट एवं पचरी निर्माण सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। मुक्तिधाम के सामने स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ पचास लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसी तरह से कैंप दो तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 79 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। कैंप 2 तालाब में लैंडस्कैपिंग, ब्यूटीफिकेशन, पाथवे निर्माण, एंट्रेंस गेट, घाट निर्माण, रिटेनिंग वॉल इत्यादि का काम किया जाएगा!
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बढ़ेंगी सुविधाएं जवाहर नगर स्थित स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खिलाड़ी प्रतिदिन जूडो, कराटे इत्यादि का प्रेक्टिस करने पहुंचते हैं। स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खिलाड़ियों की मांग पर और सुविधाएं प्रदान की जाएगी। जिसके लिए 52 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के समीप की रिक्त भूमि को स्पोर्ट्स ग्राउंड के रूप में भी विकसित किया जाएगा, जिसे ट्रैक के लिए तैयार किया जाएगा। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चेंजिंग रूम, टॉयलेट निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक एवं बॉक्सिंग रूप में फ्लोरिंग इत्यादि का कार्य किया जाएगा।
निगम क्षेत्र के दो मैदानों को खेल के रूप में किया जाएगा विकसित शांति नगर दशहरा मैदान एवं राधिका नगर के स्लाटर हाउस स्थित मैदान को खेल के रूप में विकसित किया जाएगा। शांति नगर दशहरा मैदान में प्रारंभिक तौर पर चैनलिंक एवं फेंसिंग का कार्य किया गया है। परंतु अब इसे खेल मैदान के रूप में पूर्णत: विकसित करने के लिए फ्लड लाइट, मैदान में घास, पाइप लाइन एवं बोर खनन, चैनलिंक फेंसिंग का संधारण एवं रंग रोगन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त संधारण एवं रखरखाव भी किया जाएगा इन सभी के लिए 90 लाख का एस्टीमेट तैयार किया गया। राधिका नगर स्लॉटर हाउस स्थित मैदान को भी खेल मैदान के रूप में विकसित किया जाएगा! खेल प्रेमी यहां पर प्रतिदिन खेल अभ्यास करते हैं जिसको देखते हुए इस मैदान में बोरवेल, चैनलिंक फेंसिंग, चारों ओर लाइट तथा मैदान में घास लगाने का काम किया जाएगा इसके लिए 60 लाख का प्राक्कलन तैयार किया गया है। इन सभी कार्यों की विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। संयुक्त निरीक्षण के दौरान स्लॉटर हाउस, उच्च स्तरीय जलागार एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण की प्रगति का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सत्येंद्र सिंह, उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरी, प्रीति सिंह एवं पूजा पिल्ले, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता बीके देवांगन, डीके वर्मा, संजय शर्मा एवं टीके रणदिवे, सहायक अभियंता आर.एस. राजपूत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, पूर्व महापौर परिषद के सदस्य जोहन सिन्हा इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply