भिलाई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने अंचल की कृति महिलाओं का सम्मान किया। इनमें पद्मश्री फुलबासन यादव, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ अरुणा पल्टा, शिक्षाविद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, समाज सेवी सभी शामिल थे। अस्पताल के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिये। इस अवसर पर महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का जिक्र करते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स भी प्रदान किये।