दुर्ग। समाज में महिला एवं पुरूष एक दूसरे के पूरक होते हैं। हमें महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए ये उद्गार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डॉ अरूणा पल्टा ने व्यक्त किये। डॉ अरुणा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में आयोजित अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर ही थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरूष अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने ने कहा कि विश्वविद्यालय के साढ़े पांच वर्षों के इतिहास में पहली बार अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। हमें केवल एक दिन नहीं बल्कि सदैव नारी का हर रूप में सम्मान करना चाहिए।