• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरूपानंद महाविद्यालय की कल्पतरू सेवा समिति ने कर्मठ महिलाओं का किया सम्मान

Mar 16, 2021
Kalpataru of SSSSMV felicitates class IV staff on Women's Day

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय भिलाई में कल्पतरु सेवा समिति एवं महिला सेल के संयुक्त तत्वाधान में महिला दिवस के अवसर पर चतुर्थ वर्ग की कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया जो कोरोना के कठिन दौर में भी निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया व महाविद्यालय की सफाई व्यवस्था बनाए रखी। कल्पतरू सेवा समिति प्रभारी डॉ अजीता सजीत ने बताया निस्वार्थ एवं सेवा भाव से कार्य संपादन के लिए सुशीला ठाकुर, कीर्ति साहू, संतरा बंजारे, भुनेश्वरी ध्रुव को सम्मानित किया गया। कल्पतरु इकाई की स्थापना आर्थिक रुप से कमजोर लोगों की सहायता व सशक्त लोगों के प्रोत्साहन हेतु बनाया गया है। कल्पतरू सेवा समिति की चेरयरमेन डॉ. मोनीषा शर्मा ने सम्मानित महिला कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें समाज की धुरी बताया। प्राचीन समय में महिलाओं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती थी। उस समय धारणा थी जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है पर आधुनिक काल में महिलाओं की स्थिति खराब है। इसलिए महिला सशक्तिकरण की अधिक आवश्यकता है।
प्राचार्य एवं कल्पतरू सेवा समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने सम्मानित कर्मठ महिलाओं को बधाई दी एवं कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रहे हैं व चतुर्थ वर्ग की महिलाओं के कारण महाविद्यालय सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित हो पाया इस बुरे समय में उनका सहयोग अतुलनीय है।
महाविद्यालय के सीओओ डॉ. दीपक शर्मा ने सम्मानित होने वाले महिलाओं को बधाई देते हुए कहा शिक्षण संस्थ्ओं के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टॉफ भी कोरोना वारियर है क्योकि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में भी यह शिक्षा के माध्यम से अपने दायित्वो का निर्वहन सफलतापूर्वक कर रहे है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक प्राध्यापकों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. तृषा शर्मा एसोसिएट प्रोफेसर शिक्षा विभाग एवं सहायक प्राध्यापक दीपक सिंह (एनएसएस) प्रभारी का विशेष योदगदान रहा।

Leave a Reply