• Wed. Apr 24th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विविध प्रतियोगिताएं

Mar 5, 2021

Science Day observed at SSSSMVभिलाई। स्वामी श्री स्वरूपांनद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर गणित एवं भौतिकी विभाग के संयुक्त तात्वावधान में पोस्टर, प्रजेंटेशन, क्विज प्रतियोगिता का ऑनलाईन आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी स.प्रा. टी. बबीता व स.प्रा. निशा पाठक ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व बताया डॉ सी.वी. रमण की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया जाता है इस बार थीम एस.टी.आई. का भविष्य, शिक्षा, स्किल और काम पर प्रभाव रखा गया है। आज के ही दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ रमण ने रमण इफेक्ट की खोज की थी जिसके लिये उन्हें नोबल पुरस्कार दिया गया। उन्हीं की स्मृति में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कार्यक्रम आयोजन के लिये बधाई दी व कहा इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थी प्रसिद्ध वैज्ञानिकों व उनकी खोजों के बारे में जान पाते हैं व अनुसंधान के क्षेत्र में रुचि जाग्रत होती है। सीओओ डॉ दीपक शर्मा ने कहा आज का युग विज्ञान और प्रौद्योगिकी का युग है। इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों के मन में शोध के प्रति अभिरुचि जागृत होती है विज्ञान के आविष्कार के बारे में जान पाते हैं व नवीन खोजों की ओर उन्मुख होते है। इस प्रकार के आयोजन के लिए विभाग बधाई का पात्र हैं।
26 विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया जो विज्ञान के प्रति रुचि को प्रदर्शित करता है। आठ विद्यार्थियों ने एस.टी.आई. का भविष्य शिक्षा स्किल और काम पर प्रभाव विषय पर ऑनलाईन प्रस्तुती दी। क्विज प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गये।
चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार है- प्रजेंटेशनः- प्रथमः- आबीद एवं ग्रुप (बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष), द्वितीयः- अनिकेत एवं ग्रुप (बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष), तृतीयः- सांची शुक्ला एवं ग्रुप (बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष)। पोस्टरः- प्रथमः- नवीन एवं ग्रुप (बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष), तृतीयः- शिवानी सिंह (बी.कॉम), क्वीजः- प्रथमः- सीमरजीत सिंग (बी.सी.ए.-प्रथम वर्ष), द्वितीयः- आदित्य विश्वकर्मा (बी.एस.सी.-तृतीय वर्ष), तृतीयः- सचिन वर्मा (बी.सी.ए.-तृतीय वर्ष)।

Leave a Reply