• Tue. Apr 23rd, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

Bachhendri Pal Savita Bhilai

Mar 9, 2021

Veteran Savita of Bhilai to scale the Himalayas again with Bacchendri

भिलाई। 50 पार की पर्वतारोही महिलाएं फिर एक बार अपने बुलंद हौसलों के साथ हिमालय की चोटियों को फतह करने निकल रही हैं। टीम की ज्यादातर महिलाएं पहले भी हिमालय अभियान का हिस्सा रही हैं। इनमें भिलाई की सविता धपवाल भी शामिल हैं, जिन्होंने पद्मश्री बछेंद्री पाल के साथ 1993 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की थी। सविता वर्तमान में भिलाई स्टील प्लांट के शिक्षा विभाग में पदस्थ हैं। उनके पति हुकुम सिंह धपवाल भिलाई स्टील प्लांट में जनरल मैनेजर हैं। एवरेस्ट फतह करने वालीं पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल के नेतृत्व में ये टीम मई में पूर्वी से दक्षिण हिमालय पर पांच महीने के लंबे अभियान पर निकलेगी।

Related Post

Leave a Reply