• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

द हवेली, ब्लैक जैक और मोक्ष हुक्का बार सील, सामान जब्त

Mar 20, 2021
Action against 3 Hukka Bars in Nehru Nagar Bhilai

भिलाई। नगर पालिक निगम द्वारा नेहरू नगर क्षेत्र में संचालित तीन हुक्का बारों को सील कर दिया गया है। यहां नाबालिग स्टूडेन्ट्स हुक्के का कश लगाते हुए मिले। बल्कि तम्बाकू युक्त फ्लेवर, हुक्का, सिगड़ी, पाइप आदि जब्त किया गया है। जुर्माना भी वसूल किया गया है। कुछ दिन पहले मारे गए छापे में इन बारों में कुछ नहीं मिला था इसलिए इसबार कार्रवाई को बेहद गुप्त रखा गया था। रेस्टोरेंट व्यवसाय की आड़ में संचालित हुक्का बार में नशीले पदार्थ के विक्रय की शिकायतें प्राप्त हुई थी। क्षेत्रवासी परेशान थे। हुक्का बार संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने दिए थे। गुरुवार रात तकरीबन 8:30 बजे निगम के जोन क्रमांक 1 की टीम ने जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में हुक्का बार में छापामार कार्रवाई की। टीम ने केपीएस चौक के पास स्थित द हवेली, टीम सूर्या मॉल के द्वितीय तल पर संचालित ब्लैक्जैक एवं मोक्ष हुक्काबार के खिलाफ कार्रवाई की। इन सभी जगहों पर कम उम्र के विद्यार्थी हुक्के का कश लगाते मिले।
अचानक दबे पांव हुई कार्यवाही से हुक्का बार संचालित करने वालों को समझने का मौका ही नहीं मिला। ताज्जुब की बात है कि हुक्का बार में नाबालिगों लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। जब इनसे बात की गई तो सभी ने अध्ययनरत होने की बात कही। सभी को समझाइश देकर घर जाने को कहा गया।

Leave a Reply