भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 3200 महिला स्व सहायता समूह गठित है। इनमें से 2900 स्व सहायता समूहों को 10,000 रुपए आवर्ती निधि दिया जा चुका है। महिलाएं इन पैसों से अपने रोजगार के साधन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर अग्रसर हैं। इसके साथ ही लगातार बैठक कर स्व सहायता समूहों को बाजार में प्रचलित सामग्रियों के निर्माण एवं आय वृद्धि के साधन के विषय में जानकारी दी जा रही है।