• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

लॉकडाउन में एनीमल सेवियर्स दे रहा बेजुबानों को भोजन और उपचार

Apr 14, 2021
Animal saviors help stray animals in lockdown

भिलाई। लॉकडाउन में इंसान तो अपनी जरूरतें किसी से बोलकर पूरा कर रहा है, पर बेजुबान जानवर न तो किसी से अपनी भूख बता पा रहे हैं और न ही अपनी बीमारी को प्रदर्शित कर पाते हैं। लॉकडाउन में ऐसे बेजुबानों की सुध ले रहा है सेक्टर -1 का एनीमल सेवियर्स ग्रुप। समूह द्वारा आवारा पशुओं के लिए न केवल भोजन उपलब्ध करा रहा है बल्कि जरूरत पड़ने पर उनके लिए उपचार की भी व्यवस्था कर रहा है।लॉकडाउन की वजह से शहर के सभी मार्केट और खानपान की दुकानें बंद है। खुले में घूमने वाले बेजुबानों को पीने के पानी तक के लिए भटकना पड़ रहा है। बेजुबानों की इस हालत को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के सदस्यों ने महसूस किया। इसके साथ ही ग्रुप के सदस्य भिलाई टाउनशिप, सेक्टर 1, सेक्टर 2, सेक्टर 4, सिविक सेन्टर, सेक्टर 6, सेक्टर 10, निगम क्षेत्र, वैशाली नगर एवं पावर हाऊस आदि इलाके में घूम-घूम कर बेजुबानों की सुध ले रहे हैं। इस काम को एनीमल सेवियर्स ग्रुप के अंजली सिंह, अंकिता सहाय, तन्वी शुक्ला, अमित चौधरी, अभिषेक नेमा, जे डी शुक्ला, आदर्श राय, राजबीर, निखिलेश, आकाश साहू अपने सहयोगियों के साथ निस्वार्थ भाव से इस सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply