• Fri. Mar 29th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

निगम के 4 कर्मचारियों ने अवकाश प्राप्त किया, स-सम्मान विदाई

Apr 1, 2021
4 employees superannuate from BMC

भिलाई। 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 4 कर्मचारियों ने बुधवार को अवकाश प्राप्त किया। उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी और उपायुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे ने कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किए। कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को बताते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना से निपटने के लिए प्रेरित किया। कर्मचारियों ने सेवाकाल के दौरान अपने अनुभव को साझा किए। आयुक्त श्री रघुवंशी ने कहा कि अपने जीवन का आधा समय आपने निगम प्रशासन को दिया है, आने वाला समय आपका और भी बेहतर हो, निगम परिवार ऐसी कामना करता है। सेवानिवृत्त के बाद कभी भी कोई परेशानी होने पर निगम परिवार सदैव आपके साथ होगा। निगम उपायुक्त अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि सेवाकाल में सभी कर्मचारियों ने कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल की। उन्होंने अवकाश प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही बेहतर जीवन जीने एवं अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बनने की अपील की। कोरोना काल को देखते हुए विदाई समारोह आयुक्त कक्ष में सीमित लोगों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। सेवानिवृत्त होने वाले में श्रीमती उषा शर्मा पति बीपी. शर्मा, कार्यालय अधीक्षक सामान्य प्रशासन विभाग, पुनारद पिता हेमराय चौकीदार जोन 01 नेहरूनगर, डोमार पिता मुकंदी राम फिल्ड वर्कर जोन 02 वैशाली नगर, सखन लाल कुर्रे पिता स्व. पुनुराम चौकीदार जोन 03 मदर टेरेसा नगर सम्मिलित है। इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय शर्मा, रामेश्वर चंद्राकर, वकील अहमद, रीता यादव, तुलसी देवांगन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply