• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

मौत को चकमा दे आया ईश्वर, 100 प्रतिशत संक्रमित थे फेफड़े

Apr 29, 2021
Patient with lung collapse beats Covid at Hitek Hospital

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में एक कोविड मरीज मौत को चकमा देकर निकल आया। मरीज को जब अस्पताल लाया गया था तो उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और वह अर्धचेतन अवस्था में था। श्वांस रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतीक कौशिक ने बताया कि मरीज के फेफड़े 100 फीसदी संक्रमित हो चुके थे। 10 दिन के इलाज के बाद उसका स्वस्थ होकर घर लौट जाना एक करिश्मा ही था। उसके साथ उसका भाई भी दाखिल था। मरीज का पहले कराया गया कोविड टेस्ट नेगेटिव आया था।डॉ प्रतीक ने बताया कि कोहका निवासी 30 वर्षीय ईश्वर सेन अपने भाई 25 वर्षीय यशवंत के साथ अस्पताल पहुंचा था। ईश्वर जहां मुश्किल से सांस ले पा रहा था वहीं उसका भाई बुखार में तप रहा था। दोनों की तत्काल एचआरसीटी की गई। ईश्वर के फेफड़े 100 फीसद संक्रमित थे और सीटी स्कोर 25/25 था। वहीं यशवंत का सीटी स्कोर 17 था। यशवंत को जहां वार्ड में भर्ती किया गया वहीं ईश्वर को तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। ईश्वर ने हौसला नहीं खोया और परिवार ने भी पूरा संयम रखकर इलाज में सहयोग किया। उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होता गया। यशवंत को जहां 5 दिन में ही छुट्टी दे दी गई वहीं ईश्वर भी 10 दिन बाद स्वस्थ होकर घर लौट गया।
ईश्वर ने बताया कि उसके लिए यह दूसरा जीवन है। सीटी स्कोर देखने के बाद तो सब ने उम्मीद छोड़ दी थी। उसने कहा कि डाक्टर और नर्सों ने लगातार उसकी हिम्मत बढाई और अंततः उसने कोरोना को मात दे दी।

Leave a Reply