• Sat. Apr 20th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

उड़ान : पानी के बाद बिकने लगी हवा भी, लगाएं पेड़

Jun 5, 2021
Udaan Ek Manzil plants trees on Environment Day

भिलाई। उड़ान एक मंजिल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण किया गया। संस्था की अध्यक्ष अंजू साहू ने इस अवसर पर कहा कि लोगों ने पानी को तो बिकते देखा था पर ऑक्सीजन की कीमत उन्हें अब जाकर समझ में आई है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।उड़ान एक मंजिल संस्था की महिलाओं द्वारा अपने आस पास की रिक्तभूमि पर वृक्षारोपण किया गया। अंजू साहू ने बताया कि ऐसे पेड़ लगाए गए जिससे ज्यादा आक्सीजन प्राप्त होता है। हम सभी ने प्रकृति की यथा संभव रक्षा करने का संकल्प भी लिया है। इस संकल्प कार्यक्रम में संस्था की दानेश्वरी साहू, अर्चना वर्मा, शांति साहू, माधुरी साहू, प्रीति, ललिता, प्रभा, ईशा, अरुणा, अहिल्या, जयंती, पुष्पा, हेमा साहू आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply