• Thu. Apr 25th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

पहला ऑनलाइन शतरंज, 16 जिलों से 202 लेंगे हिस्सा

Jun 4, 2021
Online chess championship in CG flagged off

रायपुर। कोरोना संकटकाल के बावजूद भी खेलों का जुनून बरकरार है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान, छग राज्य ओलम्पिक संघ के महासचिव एवं शतरंज एसोसिएशन के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा और छग शतरंज एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिंघानिया के द्वारा किया गया।4 जून से शुरु हुई यह प्रतियोगिता 13 जून तक जारी रहेगी। जिसमें प्रदेश के 16 जिलों से 202 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, सरगुजा, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, बस्तर, बालोद, सूरजपुर, कोरिया, मुंगेली, धमतरी, कवर्धा, बेमेतरा से शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पांच आयु वर्ग में विभक्त किया गया है। जिसमें अंडर 10, 12, 14, 16 व 18 के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
ऑनलाइन शतरंज को लेकर राघवेंद्र सिंह सिंघानिया ने कहा कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव भारत सिंह चौहान और छग ओलम्पिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा के सानिध्य में शतरंज उच्च शिखर को प्राप्त करेगा।
छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने कार्यक्रम का वर्चुअल उदघाटन करते हुए कहा कि उनका बचपन से शतरंज से नाता रहा है। आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने शतरंज खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ट्रॉफी के तर्ज पर पुनः बड़ा आयोजन करेंगे।
ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के सचिव भारत सिंह चैहान ने कहा कि एडहॉक कमेटी द्वारा अल्प समय में इतना अच्छा आयोजन कर चुनौतीपूर्ण कार्य किया है। इसके लिए पूरी टीम को बधाई। छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया उक्ति पर जोर देते हुए कहा कि अब शतरंज की दुनिया मे छत्तीसगढ़ को आयोजन को लेकर जाना जाएगा।

Leave a Reply