भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में चल रहे विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान विभन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी तारतम्य में आज माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मूक रहकर स्तनपान के सही तरीके, स्तनपान कराने वाली माताओं के आहार विहार पर रोचक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर स्तनपान कराने में आने वाली समस्याओं को भी उठाया।आज के कार्यक्रम की प्रभारी व्याख्याता गीता साहू ने बताया कि इशारों इशारों में बात करना एक कठिन कला है। छात्राओं ने अल्प समय में इतनी तैयारी की है, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। प्राचार्य डैनियल तमिल सेलवन, उप प्राचार्य सिजी थॉमस सहित सभी व्याख्याताओं ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया है एवं मार्गदर्शन दिया है। निर्णायक के रूप में एमजे कालेज के सहायक प्राध्यापक दीपक रंजन दास एवं गायत्री गौतम उपस्थित थीं।
प्राचार्य डैनियल तमिल सेलवन ने बताया कि इस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण 7 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए निरंतर अभ्यास से और भी बेहतर करने की प्रेरणा दी। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने अलग अलग थीम पर माइम प्रस्तुत किये।