• Tue. Mar 19th, 2024

Sunday Campus

Health & Education Together Build a Nation

स्वतंत्रता आन्दोलन में महिलाओं की भूमिका पर वीडियो आमंत्रित

Aug 4, 2021
PhD Course Work Exam on 30th April

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के समस्त नियमित विद्यार्थियों हेतु ’’भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में महिलाओं की भूमिका-किसी एक महिला के विशेष संदर्भ में’’ विषय पर ऑनलाईन ऑडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। वीडियो 4 मिनट का होना चाहिए तथा उसे विश्वविद्यालय के ईमेल पर भेजना होगा। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभागी विद्यार्थियों को 4 मिनट का वीडियो बनाकर दुर्ग विश्वविद्यालय के ईमेल आईडी dsw@durguniversity.ac.in पर दिनांक 09.08.2021 शाम 5.00 बजे तक भेजना अनिवार्य होगा। वीडियो हिन्दी, अंग्रेजी, अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में बनाया जा सकता है। समस्त प्रतिभागी इस बात का ध्यान रखें कि उनके वीडियो प्रस्तुतीकरण में किसी भी राजनीतिक पार्टी, शासन, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, व्यक्ति विशेष, संस्था आदि से संबंधित कोई भी प्रतिकूल अथवा आपत्तिजनक सामग्री का समावेश नहीं होना चाहिए। प्रतिभागियों को अपना सम्पूर्ण पता, मो. नंबर भेजना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार के विवाद के स्थिति में विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति महोदया का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। चयनित पांच सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि वाले विद्यार्थी को 13.08.2021 को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आॅनलाईन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल महामहिम, सुश्री अनुसुइया उइके के समक्ष प्रस्तुति देनी होगी।
उल्लेखनीय है कि भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाठ के अवसर पर समूचे देश में स्वतंत्रता आन्दोलन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इसी श्रृंख्ला में यह आॅनलाईन वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यूजीसी के दिशा निर्देश अनुसार 10.08.2021 को विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु साइकिल रेस स्पर्धा आयोजित की जा रही हैं। जिसका आरंभ कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा विश्वविद्यालय परिसर में झंडी दिखाकर करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नियमित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी समस्त कर्मचारियों हेतु विजेताओं को विश्वविद्यालय द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply